RBSE 10th 12th Admit Card 2026 Out, Download Here

RBSE 10th 12th Admit Card 2026 : राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। यह अपडेट 2 फरवरी 2026 को आया है, जब परीक्षा की preparations अंतिम चरण में हैं। बोर्ड के स्कूलों को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं।

इस बार भी रेगुलर छात्रों को व्यक्तिगत रूप से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा नहीं दी गई है। बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बिना एडमिट कार्ड किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

रेगुलर छात्रों के लिए स्कूल से मिलेगा एडमिट कार्ड

RBSE की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के रेगुलर छात्र अपना एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। स्कूलों को अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे और फिर उन्हें छात्रों को सौंपना होगा।

बोर्ड ने यह व्यवस्था इसलिए लागू रखी है ताकि छात्रों से जुड़ी जानकारी में किसी भी तरह की गलती को समय रहते ठीक किया जा सके। स्कूल स्तर पर एडमिट कार्ड की जांच के बाद ही छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

प्राइवेट Students खुद कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड

रेगुलर छात्रों से अलग, प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड की सुविधा दी गई है। ऐसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नाम, जिला और पिता का नाम जैसी जानकारी भरकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड को परीक्षा के दिन केंद्र पर साथ ले जाना जरूरी होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते।

 RBSE 10th 12th Admit Card 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज खुलेगा, जहाँ स्कूल लॉगिन आईडी और पासवर्ड दलकर लॉगिन करें। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा, इसे डाउनलोड करें और छात्रों को बांट दें।

एडमिट कार्ड पर दर्ज जानकारियों की स्थिति

RBSE द्वारा जारी एडमिट कार्ड में छात्र और परीक्षा से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां दी गई हैं, जिन्हें छात्रों को ध्यानपूर्वक चेक कर लेनी चाहिए।

• छात्र का नाम और रोल नंबर

• कक्षा और विषयों का विवरण

• स्कूल का नाम और पिता का नाम

• परीक्षा केंद्र का नाम, पता और केंद्र कोड

• परीक्षा की तारीख और समय

• फोटो और हस्ताक्षर

RBSE बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम 2026

RBSE बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलेंगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। प्राक्टिकल परीक्षाएं पहले ही तय शेड्यूल के अनुसार कराए जा चुके हैं।

छात्रों को एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक देख लेना चाहिए और परीक्षा केंद्र पर कम से कम 15 मिनट पहले पहुँचना होगा।

Read This Also : CTET Admit Card 2026 जारी, 5 फरवरी से ऐसे करें डाउनलोड

Leave a Comment