PNB Apprentice Recruitment 2026 (5110 Posts) पीएनबी अपरेंटिस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

PNB Apprentice Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक ने अपरेंटिस के 5110 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान में देशभर के योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं। पीएनबी अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in के माध्यम से अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं।

जो युवा साथी लंबे समय से बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे थे, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। पीएनबी द्वारा पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसकी संपूर्ण डिटेल्स इस आर्टिकल में उपलब्ध है।

PNB Apprentice Recruitment 2026 – Overview

Organization: Punjab National Bank
Post : Apprentice
Total Posts: 5110 Posts
Apply from: 08 February 2026
Last Date: 24 February 2026
Application Mode : Online
Official Website: pnb.bank.in

 पीएनबी अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026 : राज्यवार रिक्तियों का विवरण

पंजाब नेशनल बैंक ने विभिन्न राज्यों में अपरेंटिस पदों के लिए वेकेंसी जारी की है:

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पदों की संख्या
उत्तर प्रदेश 814
वेस्ट बंगाल 532
पंजाब 462
दिल्ली 417
राजस्थान 363
हरियाणा 348
बिहार 310
महाराष्ट्र 232
मध्य प्रदेश 180
हिमाचल प्रदेश 162
उत्तराखंड 152
ओडिशा 142
गुजरात 138
असम 132
अन्य राज्य शेष पद

PNB Apprentice Recruitment 2026 आयु सीमा और छूट

न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
आयु गणना तिथि: 01 जनवरी 2026

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

PNB Apprentice Recruitment 2026 आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन फीस
General / OBC / EWS (Male) ₹944/-
General / OBC / EWS (Female) ₹708/-
SC / ST / Transgender / PwBD ₹236/-

 

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card / Credit Card / Net Banking) से किया जा सकता है।

PNB Apprentice Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी आवश्यक है। साथ ही कंप्यूटर साक्षरता अनिवार्य है।

PNB Apprentice Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  3. लोकल लैंग्वेज टेस्ट
  4. मेडिकल एग्जामिनेशन

PNB Apprentice Recruitment 2026 परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या अंक
General / Financial Awareness 25 25
General English 25 25
Quantitative & Reasoning Aptitude 25 25
Computer Knowledge 25 25
कुल 100 100

PNB Apprentice Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले पीएनबी की ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर जाएं
  2. होमपेज पर Recruitment सेक्शन में क्लिक करें
  3. PNB Apprentice Recruitment 2026 के लिंक को ओपन करें
  4. नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें
  5. Apply Online बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें
  6. लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉगिन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें
  7. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  8. आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  9. फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट सेव करें

PNB Apprentice Recruitment महत्वपूर्ण लिंक्स

ऑनलाइन आवेदन: Apply Here
ऑफिशियल नोटिफिकेशन: Download PDF
आधिकारिक वेबसाइट: pnb.bank.in

नोट: आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें और सभी जानकारी सही-सही भरें।

Leave a Comment