UGC NET Result 2026 Today: Check Steps to Download Scorecard

UGC NET Result 2026: यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि UGC NET Result 2026 आज यानी 4 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा।

रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तारीख डालकर सबमिट करना होगा। NTA ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इस अपडेट की पुष्टि की है। बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा और किसी भी उम्मीदवार को डाक या ईमेल के माध्यम से रिजल्ट नहीं भेजा जाएगा।

UGC NET December 2025 परीक्षा का आयोजन

बता दें यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से लेकर 7 जनवरी 2026 तक किया गया। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में 85 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) की योग्यता के लिए शामिल हुए थे।

प्रोविजनल और फाइनल आंसर की की स्थिति

NTA ने 14 जनवरी 2026 को यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की को जारी किया था। उम्मीदवारों के लिए 14 से 17 जनवरी 2026 तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो खोली गई थी।

अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया गया है। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया गया है और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया गया है।

कट-ऑफ और स्कोरकार्ड में क्या होगा

रिजल्ट के साथ ही NTA सभी 85 विषयों के लिए अलग-अलग कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट भी जारी करेगा। इसके साथ ही ‘फाइनल आंसर की’ भी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, जन्म तारीख, विषय का नाम, प्राप्त अंक, कैटेगरी, क्वालिफाई स्टेटस और रैंक जैसी जानकारियां दर्ज होंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोरकार्ड में दी गई सभी जानकारियों की गहनता से जांच कर लें।

UGC NET Result 2026: यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 कैंडिडेट कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद कैंडिडेट को होम पेज पर यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको लॉगिन डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्म तारीख डालनी होगी।

4. लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

5. अब आप अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लीजिए।

6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट लेना न भूलें।

रिजल्ट के बाद क्या करें

जो अभ्यर्यूथी जीसी नेट परीक्षा में क्वालिफाई हो जाते हैं, उन्हें एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस सर्टिफिकेट की मदद से उम्मीदवार भारत के विभिन्न यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर या JRF के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। NTA कुल उम्मीदवारों में से लगभग 6% को JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए सेलेक्ट करती है।

अभ्यर्थियों को याद रखना चाहिए कि एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद किसी भी तरह की री-इवैल्यूएशन या री-चेकिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रेगुलर आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहें।

Read This Also : CTET Admit Card 2026 जारी, 5 फरवरी से ऐसे करें डाउनलोड

1 thought on “UGC NET Result 2026 Today: Check Steps to Download Scorecard”

Leave a Comment